ब्रेक फेल होने से हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बस जैसे ही जाटवपुरी चौराहा पर पहुंची। तभी बस के आगे ऑटो आ गया। ऑटो में करीब सात से आठ सवारियां बैठी थी। जिसको बचाने के लिए चालक ने बस को दूसरी तरफ काट दिया। इस बीच चालक ने संतुलन खो दिया और बस ने हाईवे पर खड़े दंपती को रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटनास्थल पर चर्चा थी कि हादसा बस के ब्रेक फेल होने के कारण हुआ। जबकि पुलिस ने बस के ब्रेक फेल होने की बात की पुष्टि नहीं की है। पुलिस बस चालक की लापरवाही मान रही है।
हाईवे का रुट किया डायवर्ट
हादसे के बाद जहां जाटवपुरी चौराहा पर हजारों की संख्या में लोग एकत्रित थे। वहीं लोगों के आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने हाईव पर दौड़ने वाले वाहनों के रुट डायवर्ट कर दिए। सुभाष तिराहा की ओर से जाटवपुरी चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों को प्रतिबंध कर दिया था। वहीं नगला बरी चौराहा से वाहनों को 60 फुटा रोड और शीतल खां की ओर मोढ़ा जा रहा था। जबकि आसफाबाद की ओर से शहर की ओर आने वाले वाहनों को बंबा बाईपास से निकाला जा रहा था।
पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे लोग
हादसे की सूचना के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर सपा एमएलसी डा. दिलीप यादव, सपा जिलाध्यक्ष रमेश चंद्र चंचल, शहरकाजी शाहनियाज अली के साथ अन्य लोग पहुंचे। वहीं मृतक दंपत्ति के पांच पुत्र और दो पुत्रियां है। वकील खां कांच का कारोबार कर परिवार का भरण पोषण करते थे।
बस की चपेट में आने से दंपती की मौत हुई है। मृतक दंपत्ति के बेटे वाजिद की तहरीर पर बस चालक रामकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
मुकेश चंद्र मिश्र एसपी सिटी
सौ करोड़ टीकाकरण का जश्न: आगरा में डीएम और एसएसपी ने चलाई 100 किलोमीटर साइकिल