फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: आज पुलवामा शहीद के परिवार से मिलेंगे जयंत चौधरी, सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

Tue, 10 Aug 2021 09:19 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के पुलवामा शहीद कौशल किशोर रावत का परिवार शासन और प्रशासन के रवैये से आहत है। परिवार का आरोप है कि सरकार द्वारा किए गए अब तक पूरे नहीं हुए हैं। 
 
विज्ञापन
शहीद कौशल किशोर की पत्नी ममता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी आज आगरा के शहीद कौशल किशोर रावत के परिवार से मिलेंगे। रालोद की पूर्व प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिंह चाहर और पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. मालती चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री के वीरांगना से नहीं मिलने और शहीद के परिजनों से किए गए वादे पूरा न करने की रालोद अध्यक्ष ने निंदा की है। 

विज्ञापन


सोमवार को रालोद जिलाध्यक्ष कुसुम चाहर, मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बघेल, रामवीर नरवार, संजय फौजदार, दिलीप सिंह ने शहीद के परिवार से मुलाकात भी की। बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में फरवरी 2019 में आतंकी हमला हुआ था। जिसमें आगरा के सीआरपीएफ जवान कौशल किशोर रावत समेत प्रदेश के 12 और कुल 40 जवान शहीद हुए थे। 

कौशल किशोर की शहादत के बाद सरकार ने शहीद के परिवार से कई वादे किए थे। परिवार का आरोप है कि कई वादे अब तक पूरे नहीं हुए हैं। इसको लेकर परिवार धरने पर भी बैठ चुका है। तब उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने उनसे फोन पर बात कर मांगें पूरी करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक केवल स्कूल का नाम शहीद के नाम पर रखा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा आए थे। इस दौरान शहीद कौशल किशोर रावत के परिजन मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने शहीद के परिवारीजनों से बातचीत की। शहीद के परिवारीजनों का आरोप है कि उन्हें पुलिस ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल तक नहीं जाने दिया। इसको लेकर समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा था।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें