फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशीर्वाद पथ जनसभा: आगरा में जयंत चौधरी ने भरी हुंकार, सरकार बनने पर बिजली के पुराने बिल माफ, नए होंगे हाफ

Wed, 27 Oct 2021 03:28 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने ब्रज से विधानसभा चुनाव का आगाज किया है। जयंत चौधरी मथुरा से एक बार सांसद रह चुके हैं। मथुरा और किरावली में जाट बाहुल्य समीकरण को फिट बैठाने के लिए बुधवार को जनसभा में जयंत चौधरी आए हैं।
 
विज्ञापन
आगरा: जनसभा को संबोधित करते जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव का शंखनाद जयंत चौधरी ने कर दिया है। रालोद की बुधवार को किरावली में आयोजित आशीर्वाद पथ जनसभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने प्रदेश सरकार पर बिजली को लेकर निशाना साधा। कहा कि प्रदेश में हमारी सरकार बनने पर पुराना बिजली का बिल माफ कर दिया जाएगा। नया भी हाफ लगेगा। किसान सम्मान निधि भी सालाना 12 हजार रुपये एकमुश्त दिए जाने की घोषणा की। असिंचित क्षेत्रों में यह रकम 15 हजार रुपये दी जाएगी। 

विज्ञापन

पगड़ी बांधकर किया सम्मानित
बुधवार दोपहर 1:38 बजे जनसभा में पहुंचने पर जयंत चौधरी को 36 समाज के लोगों ने पगड़ी बांधकर सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने माइक संभाल लिया। करीब 45 मिनट के अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिजली, पेट्रोल, डीजल की कीमतें भी भाजपा सरकार में अडानी, अंबानी तय कर रहे हैं। कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर है। मोदी ने आगरा में आलू अनुसंधान केंद्र खोलने की घोषणा की थी, अब तक नहीं खुला। रालोद सरकार बनने पर यहां आलू अनुसंधान केंद्र खोलेगी। इससे किसानों को फायदा मिलेगा। किसान आंदोलन पर कहा कि यदि आज चौधरी अजित सिंह होते तो इतने दिन आंदोलन नहीं चलता।

ये रहे मौजूद

अध्यक्षता जिला अध्यक्ष कुसुम चाहर और संचालन बृजेश चाहर एवं रामवीर सिंह नरवार ने संयुक्त रूप से किया। राष्ट्रीय प्रवक्ता कवि पवन आगरी, प्रदेश प्रवक्ता कप्तान सिह चाहर आदि ने भी सभा को संबोधित किया।
इस मौके पर पूर्व मंत्री जीपी पुष्कर, नरेंद्र बघेल, अनीता चाहर,  दिलीप सिंह, डॉ. मालती चौधरी, फौरन सिंह इंदौलिया, पूर्व विधायक कालीचरन सुमन, सुरेंद्र वर्मा एडवोकेट, संजय फौजदार, महेश जाटव, गोविंद शर्मा, सीमा जाटव, जगपाल सिंह खिरवार, सुरेंद्र रावत, इमामुद्दीन, केशव चाहर, शैलेंद्र चौधरी, जगमोहन चाहर, रनवीर सिंह, भुदेव पहलवान आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा: बाइक पर बोरे में रखे थे 40 लाख, चेकिंग में पकड़े तो पुलिस भी रह गई सन्न
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें