फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिया हत्याकांड नामजद आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, पुलिस कर रही पूछताछ

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। पांच दिन पहले हुई छात्रा रिया की मौत के मामले में नामजद हत्या के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इसके बाद पुलिस आरोपी को जेल भेजेगी।
विज्ञापन

दो दिसंबर को छात्रा रिया की गोली लगने से मौत हो गई थी। रिया के पिता ने एक छात्रा के पिता जैकी व उसकी तीन सहेलियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में मामला पंजीकृत कराया था। मामला दर्ज कराने के बाद परिजन लगातार गिरफ्तारी की मांग उठा रहे थे। रिया को न्याय की मांग दिलाने के लिए कैंडल मार्च भी निकाले गए। गिरफ्तारी न होने पर परिवार के लोगों ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। दबाव के चलते पुलिस नामजद आरोपी जैकी की गिरफ्तारी के लिए कोशिशों में लगी थी। सोमवार पुलिस ने जैकी को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। अभी इस संबंध में पुलिस ने गिरफ्तारी का ब्यौरा नहीं दिया है। पुलिस पूछताछ पूरी करने के बाद आरोपी को जेल भेजेगी। पूछताछ में नामजद आरोपी ने क्या जानकारी दी है इसे भी पुलिस ने साझा नहीं किया है।
विज्ञापन

- नामजद आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी आरोपी से पूछताछ की जा रही है। रमेश भारद्वाज, कोतवाली प्रभारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें