फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: नाला निर्माण न होने पर बुजुर्ग महिला और पुरुष ने ली भूसमाधि, 24 घंटे में कार्य शुरू कराने पर खत्म हुआ प्रदर्शन

Mon, 06 Dec 2021 02:59 PM IST
Abhishek Saxena अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

दो लोगों के जिंदा समाधि लेने की सूचना पुलिस और प्रशासन को मिली, जिसके बाद अधिकारियों ने दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
समाधि लेने की सूचना पर पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के धनौली में नाला निर्माण की मांग को लेकर सोमवार को 86 वर्षीय कीर्ति अम्मा और 56 वर्षीय चौ. प्रेम सिंह ने भूसमाधि ले ली। सूचना पर प्रशासनिक अधिकारियों के हाथ पांव फूल गए। पुलिस फोर्स के साथ तहसीलदार सदर मौके पर पहुंचे। दोनों ग्रामीणों को भूसमाधि से निकाला। 24 घंटे में नाला निर्माण शुरू कराने का आवश्वासन दिया है।
विज्ञापन

24 घंटे में नाला निर्माण शुरू कराने का आश्वासन
मलपुरा थाना क्षेत्र के धनौली ग्राम पंचायत में विकास नगर के बाशिंदे जलभराव से तंग हैं। 20 अक्तूबर से यहां धरना-प्रदर्शन चल रहा है। पहले पांच दिन ग्रामीणों ने सामूहिक मुंडन कराया था। फिर क्षेत्रीय विधायक की प्रतीकात्मक अर्थी निकाल प्रदर्शन किया था। 1 नवंबर को समाजसेवी सावित्री चाहर ने जिंदा भू समाधि ली थी। तब एसडीएम ने 20 दिन में नाला निर्माण का आश्वासन दिया था। सोमवार को 36 दिन बाद भी नाला निर्माण शुरू नहीं होने पर दो ग्रामीण जमीन में गड्ढा खोदकर समाधि लेने बैठ गए। ऊपर से लकड़ी का पट्टा डाल लिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने भूसमाधि लेने वाली वृद्ध महिला व पुरुष को गड्ढे से बाहर निकाला। दोनों ग्रामीण स्वस्थ्य हैं। धरनारत ग्रामीणों को समझा कर शांत कराया। तहसीलदार रजनीश वाजपेयी ने बताया कि नाला कच्चा खोदा जा चुका है। मंगलवार से पक्का निर्माण शुरू हो जाएगा। 
लगाए आरोप
वहीं, नगला कारे निवासी सावित्री चाहर ने बताया कि बार-बार चेताने के बावजूद अधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंगी। तहसीलदार ने 24 घंटे में नाला बनबाने का आश्वासन दिया है। अगर दो दिन में काम शुरू नहीं होता तो फिर अधिकारियों के खिलाफ कलक्ट्रेट में आंदोलन होगा। विकास नगर निवासी मनोज कुमार ने बताया कि चार साल से नाला व खंडजा निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें... 
मैनपुरी में शिक्षा अधिकारी से अभद्रता: बेसिक शिक्षा अधिकारी को घेरकर हाथापाई, कपड़े फटे-चश्मा टूटा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें