फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएलयू आगरा का अधिकार, जल्द दे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। समाजवादी छात्रसभा के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शहीद स्मारक में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (एनएलयू) की मांग बुलंद की। पोस्टर लेकर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि एनएलयू आगरा का अधिकार है। इसे यहां स्थापित किए जाने के लिए सरकार की ओर से जल्द कदम उठाए जाएं। संगठन एनएलयू की मांग के लिए अभियान चलाएगा।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष अमित प्रताप यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में विधि की पढ़ाई करने वाले छात्रों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ता है। प्रवेश, परीक्षा और परिणाम तीनों में देरी होती है। एनएलयू आगरा में स्थापित होता है तो छात्रों को बड़ी सहूलियत होगी। उन्हें विधि के विभिन्न पाठ्यक्रमों को पढ़ने का विकल्प मिलेगा। एनएलयू के लिए छात्रों का समर्थन जुटाया जाएगा। कॉलेजों में हस्ताक्षर और पोस्टकार्ड लिखने का अभियान चलाया जाएगा। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया जाएगा।
एनएलयू आगरा को मिलने के बाद विधि पाठ्यक्रमों की पढ़ाई के प्रति छात्रों में रुझान बढ़ेगा। न्यायिक सेवाओं में युवाओं की संख्या बढ़ेगी। - रितिक प्रजापति, उपाध्यक्ष
विज्ञापन

एनएलयू स्थापित होने से छात्र-छात्राओं को विधि की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सकेगी। एडवांस्ड पाठ्यक्रमों को पढ़ने के अवसर होंगे। - भारती कुमारी, उपाध्यक्ष
एनएलयू आगरा में बन जाए तो पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को दूसरे शहरों में नहीं जाना होगा। घर पर रहकर पढ़ सकते हैं। - लवली गौतम, सदस्य
एनएलयू के आने से विधि पाठ्यक्रमों के प्रति छात्रों में रुझान बढ़ेगा। क्लैट की तैयारी करने वालों की संख्या बढ़ेगी। अधिक छात्र सफल भी होंगे।’ - विवेक कुमार, उत्तर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें