संत प्रेमानंद व यूपी के रिटायर्ड डीजीपी प्रशांत कुमार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ब्रहस्पतिवार को अपने परिवार के साथ मथुरा पहुंचे। यहां उन्होंने वृंदावन के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए और संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक यात्रा में उनकी पत्नी, वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डिंपल वर्मा और बेटी भी साथ रहीं।
संत प्रेमानंद महाराज से हुई आत्मीय भेंट के दौरान आध्यात्म और जीवन के गूढ़ संदेशों का आदान-प्रदान हुआ। महाराज ने प्रशांत कुमार की अब तक की सेवा यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि आपने देश और समाज के लिए जो कार्य किए हैं, वह प्रशंसनीय हैं। अब समय है कि ईश्वर का स्मरण करें और जीवन को उस दिशा में ले जाएं, जहां आत्मिक शांति और मोक्ष का मार्ग प्रशस्त हो।