फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेबल फैन सही कर रहे सेवानिवृत्त सैनिक को लगा करंट, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर। थाना क्षेत्र के गांव पुनू में शुक्रवार की शाम टेबल फैन सही कर रहे सेवानिवृत्त सैनिक को करंट लग गया। परिजन अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शनिवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

50 वर्षीय जयपाल सिंह सेना में सूबेदार के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे वह घर में खराब टेबल फैन को सही कर रहे थे। तभी अचानक उसमें प्रवाहित हुए करंट की चपेट में आकर अचेत होकर गिर गए। जानकारी पर परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें