फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रिटायर्ड पीएसी कर्मी की जेब से निकाले एक लाख रुपये

Fri, 15 Sep 2023 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
रिटायर्ड पीएसी कर्मी की जेब से निकाले एक लाख रुपये
विज्ञापन

-लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाकर लाए थे बदमाश
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। बैंक से रुपये निकाल कर घर लौट रहे एक सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी को बाइक सवार बदमाशों ने लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में उनकी जेब से एक लाख रुपये निकाल लिए। पीएसी कर्मी को रास्ते में उतार कर भाग गए। पुलिस आसपास लगे सीसीटीसी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव छिनकौरा निवासी सेवानिवृत्त पीएसी कर्मी वीरराज सिंह का खाता फर्रुखाबाद रोड स्थित एसबीआई बैंक में है। शुक्रवार की सुबह बैंक पहुंच कर उन्होंने खाते से एक लाख रुपये निकाले। कैश लेकर वह गांव की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में इटावा रोड पर पीछे एक एक बाइक पर सवार दो युवक आए। पास में रुक गए और कहा कि वह उनके परिचित हैं। उन्हें गांव तक छोड़ देने की बात कहते हुए बाइक पर बीच में बैठा लिया। कुछ दूर चलकर उनकी जेब में रखी एक लाख रुपये की नकदी निकाल ली। बझेरा तिराहे से पहले ही बाइक रोक दी। काम का बहाना बनाते हुए वीरराज को नीचे उतार दिया। वह जब तक कुछ समझ पाते बाइक सवार बदमाश वहां से भाग गए थे। जेब में देखा तो एक लाख रुपये गायब थे। घटना के बारे में जानकारी होने के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें