फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कासगंज में सनसनीखेज वारदात... रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या, गेस्ट हाउस में मिली खून से लथपथ लाश

Tue, 21 Jan 2025 11:17 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कासगंज

सार

कासगंज कोतवाली सदर इलाके के सोरों रोड पर स्थित मीनाक्षी गेस्ट हाउस में दिनदहाड़े रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप की निर्मम हत्या हो गई। हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। हत्या से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
विज्ञापन
रिटायर्ड एडीएम का फाइल फोटो और मौके पर जांच करती पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां रिटायर्ड एडीएम की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। 
विज्ञापन


सेवानिवृत्त एडीएम राजेंद्र प्रसाद कश्यप का मीनाक्षी गेस्ट हाउस है। यहां वे अकेले ही रहते थे। उनका परिवार गाजियाबाद में रहता है। सुबह के समय नौकर ने उनकी लाश को खून से लथपथ पड़ा हुआ देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी।

सेवानिवृत्त एडीएम की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। हत्या किसने की है और क्यों की इस बारे में स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सिर कुचलकर हत्या की गई है। नौकर ने सुबह उन्हें फोन किया। फोन रिसीव नहीं होने पर नौकर तलाशते हुए टीन शैड की ओर पहुंचा तो वहां सेवानिवृत्त एडीएम की लाश पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन







 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें