फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दरवाजे पर रोज गंदगी करता था कुत्ता...पूर्व फौजी को आया इस कदर गुस्सा, लाइसेंसी बंदूक से मार दी गोली

Tue, 21 Jan 2025 09:53 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के ताजगंज के सालिगराम कॉलोनी में पूर्व फौजी ने कुत्ते को गोली मारकर घायल कर दिया। लोगों की सूचना पर दी केयरिंग हार्ट सोसाइटी के सदस्यों ने घायल कुत्ते का इलाज कराया। वहीं पूर्व फौजी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। 
 
विज्ञापन
पूर्व फौजी ने कुत्ते को गोली मारकर घायल कर दिया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के ताजगंज की सालिगराम काॅलोनी में कुत्ते को गोली मारने के आरोपी पूर्व फाैजी होतम सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंस बंदूक भी बरामद की गई है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अपने घर के दरवाजे पर कुत्ते को घूमता और गंदगी करता देखकर गुस्से में गोली चला दी। पुलिस ने लाइसेंस निरस्त कराने के लिए रिपोर्ट भेजने की तैयारी की है।
विज्ञापन


 मामले में एनजीओ द केयरिंग हार्ट सोसाइटी के देवेंद्र कुमार शर्मा ने केस दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उन्हें रविवार को सालिगराम काॅलोनी, ताजगंज में एक कुत्ते को गोली मारने  की सूचना मिली थी। कुत्ते की हालत गंभीर होने पर उसका उपचार कराया। काॅलोनी के लोगों ने बताया कि क्षेत्र के रहने वाले होतम सिंह ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मारी है। वह पूर्व फाैजी हैं। जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने अभद्रता की। 

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 325 और पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा 11 (1) के तहत केस दर्ज किया है। एसीपी ताज सुरक्षा सैय्यद अरीब अहमद ने बताया कि आरोपी को हिरासत में लिया है। केस में लगी धारा में सात साल से कम सजा का प्रावधान है। मामले में पुलिस जल्द चार्जशीट लगाएगी। इसके बाद लाइसेंस निरस्तीकरण की रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें