फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः 15 जून तक घर से बाहर नहीं निकल सकेंगे ये लोग, लगाई पाबंदी

Thu, 28 May 2020 10:45 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चों के बाहर निकलने पर 15 जून तक रोक
 
विज्ञापन
आगरा लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन खुलने पर बाजारों में चहल-पहल शुरू होगी, लेकिन कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। ऐसे में डीएम प्रभु एन सिंह ने कहा संक्रमण से बचाव के लिए 15 जून तक शहर में सभी प्रकार के बीमार, बुजुर्ग, गर्भवती और बच्चे घर में रहेंगे। इनके बाहर निकलने पर रोक बरकरार रहेगी।
विज्ञापन


कोरोना संक्रमण बुजुर्गों के लिए घातक है। कई बुजुर्ग पुरुष व महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बाजार में सब्जी, दूध खरीदने व अन्य कार्यों के लिए आने-जाने से संक्रमण की चपेट में आ गए हैं।

राहतः एक जून से आगरा शहर में खुलेंगे बाजार, लागू होगा ये नियम 
विज्ञापन


डीएम ने कहा कोई भी व्यक्ति जो किसी भी प्रकार की बीमारी से ग्रस्त है, गर्भवती व प्रसूताएं, 65 वर्ष के अधिक के लोग व 10 वर्ष के कम आयु के बच्चों के घर से बाहर जाने पर लॉकडाउन खुलने के बाद भी 15 जून तक रोक बरकरार रहेगी। ऐसे उच्च जोखिम वाले सभी लोग बाजार खुलने के बाद घर में ही रहेंगे।
 
विज्ञापन

युवा ही करें खरीदारी
डीएम ने कहा कि बुजुर्गों को घर से बाहर न जाने दें। घर में युवा पुरुष व महिलाएं ही बाजार से खरीदारी करें। युवाओं में प्रतिरोधक क्षमता अधिक होती है। उन्हें संक्रमण का खतरा कम है। जबकि बुजुर्गों में इसकी आशंका अधिक है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें