फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जातिगत जनगणना के साथ सभी को मिले आरक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव अरशद खान मंगलवार को करहल पहुंचे। एमएलसी अरविंद यादव की मां के निधन पर शोक जताने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जातिगत जनगणना के साथ ही सभी को आरक्षण मिलना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2022 में समाजवादी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रीय महासचिव एवं जौनपुर से पूर्व विधायक अरशद खान ने कहा कि भाजपा पिछड़ों, दलितों का आरक्षण खत्म खत्म कर रही है। हर रोज डीजल पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। पूरे प्रदेश में माफियाओं का बोलबाला है। माताएं बहनें सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन लूटपाट की घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जातिगत जनगणना चाहती है। न्याय व्यवस्था में पिछड़े दलितों की भागीदारी शून्य है। जातिगत जनगणना के हिसाब से न्याय व्यवस्था में भी पिछड़े और दलितों को हिस्सेदारी मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध ने विश्व में शांति अहिंसा के मार्ग के लिए दिए गए पंचशील का अनुसरण सभी को करना चाहिए। सभी महापुरुषों के साथ भगवान बुद्ध की भी मूर्ति की स्थापना होना चाहिए। सपा सरकार बनने पर भगवान बुद्ध की मूर्ति स्थापना संबंधी मुकदमे वापस लिए जाएंगे। ब्लॉक प्रमुख बिल्लू यादव, रेनू कटारिया, अजब सिंह, भारत सिंह, जेके शाक्य, डीपी यादव , रामरतन यादव, प्रदीप पाल प्रधान, समरपाल प्रधान, उमेश प्रधान, विपिन पांडे, नरेश यादव, शैलेंद्र यादव , महेश यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें