फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला के आत्महत्या करने के मामलें में छह ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा (कासगंज)। ग्राम रामछितौनी में महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पिता ने ससुराजलीनों पर उनकी पुत्री को प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगाया है। पिता ने आरोप लगाया है कि इसी के चलते उनकी पुत्री ने आत्महत्या की है। मामले में पति सहित छह ससुरालीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम राम छितोनी में रिंकी पत्नी सुनील कुमार ने बृहस्पतिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर महिला के पिता आदित्य प्रकाश निवासी बरेली सहित अन्य मायके पक्ष के लोग गांव रामछितौनी पहुंच गए। रिंकी का शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। उनका रो-रो कर बुरा हाल था। पिता आदित्य का आरोप है कि उनकी पुत्री को ससुरालीजन दहेज को लेकर प्रताड़ित किया करते थे।
जिससे तंग आकर उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली हैँ। पिता ने पति सुनील कुमार, देवर सचिन व पवन, जेठ रामधनी, देवरानी संगम, जेठानी मालतीदेवी के खिलाफ तहरीर पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई हैं। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें