फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फकीर की उपजातियों को भी पिछड़ा वर्ग सूची में किया जाए शामिल : शाह समाज

विज्ञापन
कासगंज में एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउन्डेशन इंडिया के सदस्य सदर विधायक को ज्ञापन सौंपते - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। एम राष्ट्रीय शाह समाज फाउंडेशन इंडिया ने प्रदेश के मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सदर विधायक देवेंद्र राजपूत को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से प्रदेश की पिछड़ा वर्ग सूची में फकीर समाज की उपजातियों को शामिल किए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष चांद मिया शाह ने कहा कि मुस्लिम वर्ग की फकीर जाति की उपजाति साई, शाह, अल्वी फकीर, शाह अल्वी पिछड़ी जातियां है। इन जातियों की खराब दशा को सुधारने और मुख्य धारा से जोड़ना आवश्यक है। प्रदेश में पिछड़ी जाति की सूची में मूलजाति फकीर शामिल है। जबकि प्रदेश में निवासरत फकीर की उपजाति सूची में शामिल नहीं है। जबकि दिल्ली, झारखंड, पश्चिम बंगाल आदि राज्यों में इन उपजातियों को सूची में शामिल किया जा चुका है।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने वालों में मेंहंदी हसन, हनीफ शाह, चांद बाबू, अशफाक अली, इशाक शाह, नूर मुहम्मद, आमिर, राशिद, मुन्ने बाबू, अलीशेर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें