पटियाली। थाना क्षेत्र के एक गांव में 6 दिन पूर्व एक घेर में बंधे चार दुधारू पशुओं को रात्रि के समय चोरी कर लिया गया है। मामले में भैंस स्वामी ने अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस चोरों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है।
क्षेत्र के गंाव बल्लिया में 15 जनवरी की रात्रि ग्रामीण आदेश के घेर में उनके चार दुधारू पशुओं को अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। ग्रामीण ने पशुओं की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। मामले में आदेश ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चोरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात चोरों को चिह्नित करने के प्रयास में जुटी है। थाना प्रभारी गोविंद वल्लभ शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया हे। चोरों को चिह्नित किया जा रहा है।