कासगंज। कोर्ट ने अपहरण कर हत्या के आरोपी को जमानत नहीं दी। कोर्ट ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी। सिकंदरपुर वैश्य के ग्राम नरदौली निवासी रवी को प्रमोद, चंद्रभान, छत्रपाल, रामपाल, संजीव, आशीष पकड़ कर ले गए। इसके बाद से वह लापता हो गया। उसकी बहन शारदा ने पुलिस में हत्या की आशंका जताते हुए मामला दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया। प्रमोद ने अपनी जमानत अर्जी कोर्ट में डाली। अभियोजन पक्ष की ओर से जिला शासकीय अधिवक्ता संजीव यदुवंशी ने मामले की पैरवी करते हुए जमानत का विरोध किया। कोर्ट ने उसकी अर्जी खारिज कर दी।