फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसएन मेडिकल कॉलेज: बच्चे की मौत के बाद टूटी नींद, एकेडमिक ब्लॉक में शुरू हुआ कार्य

Fri, 28 Aug 2026 10:15 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

एसएन मेडिकल कॉलेज में जर्जर हिस्सों की आखिरकार मरम्मत शुरू हो गई है। एकेडमिक ब्लॉक की बाहरी दीवार पर काम चल रहा है, जहां कई जगह सरिया दिख रही थी और प्लास्टर गिर रहा था। बच्चे की मौत के बाद पुराने भवनों का ऑडिट भी कराया जा रहा है। ऑडिट रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और निर्देश मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
एसएन मेडिकल कॉलेज की एकेडमिक ब्लॉक की मरम्मत कार्य करते श्रमिक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में बेहद जर्जर क्षेत्रों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। अभी एकेडमिक ब्लॉक की मरम्मत की जा रही है। यहां कई जगह पिलर से सरिया नजर आ रही, प्लास्टर भी गिर रहा है।
विज्ञापन


बीते दिनों खंदारी निवासी इंजीनियर आमिर रिजवी के 10 साल के बेटे उमेर को निमोनिया की वजह से इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था। उसके ऊपर छत का प्लास्टर गिर गया और अगले दिन मौत हो गई। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा करते हुए बच्चों की मौत की वजह प्लास्टर गिरना बताया था, जबकि प्राचार्य ने गंभीर निमोनिया बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसी घटना के बाद एसएन के पुराने जर्जर भवनों को चिह्नित कर ऑडिट कार्य किया जा रहा है। इसी बीच एकेडमिक ब्लॉक की बाहरी दीवार पर मरम्मत कार्य शुरू कर दिया गया। ऐसे ही 90 करोड़ रुपये की सर्जरी एलाइड एंड स्पेशियलिटी सेंटर की भी टूटी टाइल्स उखाड़कर मरम्मत कराई जा रही है। प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि एकेडमिक ब्लॉक की बाहरी दीवार की मरम्मत हो रही है। पुराने भवनों का ऑडिट भी हो रहा है, जिसे शासन को भेजेंगे, वहां के निर्देश के बाद आगे की प्रक्रिया होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें