मैनपुरी के बेवर में गोगाजी मंदिर के पास जीटी रोड पर सुबह करीब 6 बजे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान धर्मेंद्र उम्र 50 वर्ष निवासी बागपुर के रूप में हुई है। मौत का कारण जहर खाना बताया जा रहा है। पुलिस जांच कर रही है कि व्यक्ति ने खुद जहर खाया है या जहर खुरानी का शिकार हुआ है। शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।