फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: राहत... औद्योगिक इकाइयों को कर में 13 फीसदी छूट पर गैस की आपूर्ति

विज्ञापन
नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड काॅमर्स
विज्ञापन
आगरा। जीवनीमंडी स्थित कार्यालय में नेशनल चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स और गेल गैस लिमिटेड के अधिकारियों के साथ बैठक हुई। इसमें औद्योगिक इकाइयों को 13 फीसदी छूट पर गैस उपलब्ध कराने के लिए अनुबंध हुआ। अब दो फीसदी कर पर इकाइयों को गैस मिल रही है।
विज्ञापन

चैंबर अध्यक्ष संजय गोयल ने बताया कि गेल गैस लिमिटेड गुजरात सरकार से 15 प्रतिशत कर देकर खरीद करती है। केंद्र सरकार की दखल के बाद गुजरात सरकार ने उद्यमियों को राहत देते हुए 15 फीसदी के स्थान पर दो फीसदी कर लगाने की घोषणा की है। इससे गैस उपभोक्ताओं को 13 प्रतिशत कर की बचत होगी। ये एक अक्तूबर से लागू हो गया है।
चैंबर के उपाध्यक्ष विवेक जैन ने बताया और गेल गैस प्रकोष्ठ के चेयरमैन मनोज बंसल ने बताया कि इस अनुबंध पर 100 से अधिक उद्यमियों ने हस्ताक्षर किए हैं। ऐसे में उन्हें दो फीसदी कर पर गैस मिलने लगी है। उपाध्यक्ष संजय कुमार गोयल, कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सीताराम अग्रवाल, अमर मित्तल, अशोक कुमार गोयल, राजीव अग्रवाल, शलभ शर्मा, नरेश अग्रवाल, अशोक गोयल, शशि कुमार जैन, राकेश सिंघल, योगेश सिंघल, राजीव गोयल, आशीष बंसल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें