फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: रात के साथ बढ़ता प्रदूषण, दिन चढ़ते ही घट रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में दिन में धूप व रात में नमी की मात्रा बढ़ रही है। इससे रात के समय प्रदूषणकारी कणों की मात्रा में इजाफा हो रहा है। रात में हवा में प्रदूषण का स्तर बढ़ रहा और दिन चढ़ने के साथ ही घट रहा है।
विज्ञापन

शहर के मध्य क्षेत्र संजय प्लेस में दिन में हवा में प्रदूषण की मात्रा 100 के आसपास थी। वहीं, बीती रात 12 से सुबह 6 बजे के बीच एक्यूआई 300 का आंकड़ा पार कर गया। इस स्तर पर एक्यूआई के पहुंचने और लगातार ऐसी हवा लेने से दमा और अस्थमा के मरीजों के साथ-साथ आम लोगों को भी सांस लेने में दिक्कत बढ़ जाती है।
दरअसल, नमी की वजह से प्रदूषित कण जमीन से तीन किमी से ज्यादा ऊपर नहीं जा पा रहे हैं और शहर के चारों ओर धूल और धुएं के कणों की परत जमने लगी है। मौसम विभाग के अनुसार यह सिलसिला 20 अक्तूबर तक चलने की संभावना है। इसके बाद फिर से बारिश का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, रात का पारा सामान्य से 2 डिग्री लुढ़कर 18.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें