फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत पर परिजन ने शव रखकर किया हंगामा, पुलिस ने किसी तरह समझाकर कराया शांत

Wed, 30 Aug 2023 01:34 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में एक निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत पर परिजन ने शव रखकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह समझाकर उन्हें शांत किया। 
विज्ञापन
थाना खंदौली, आगरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा के एक निजी अस्पताल में गर्भवती की मौत के बाद परिजन ने शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके घटना की जानकारी ली। उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शांत हुए और शव लेकर घर लौट गए।   

विज्ञापन


मामला खंदौली थाना क्षेत्र के आबिदगढ़ गांव का है। गांव निवासी चंद्रपाल एक शू फैक्ट्री में नौकरी करते हैं। उनकी पत्नी विमलेश गर्भवती थीं। मंगलवार की दोपहर विमलेश की तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर ट्रांसयमुना थाना क्षेत्र स्थित जेके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां आराम नहीं मिलने पर डॉक्टर ने शाम करीब सात बजे उसे कृष्णा हॉस्पिटल के लिए रेफर कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः- रक्षाबंधन पर सजे बाजार: चर्चा में साबुन, फेशियल और चॉकलेट राखी, घर पर बनीं इन राखियों की ऑनलाइन भी खूब डिमांड
विज्ञापन


परिजन उसे कृष्णा हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने विमलेश की हालत नाजुक बताकर उसे वेंटीलेटर पर रख दिया। कुछ ही समय बाद उसने दम तोड़ दिया। मौत की सूचना पर परिजन रोने बिलखने लगे। वह शव लेकर वापस जेके हॉस्पिटल पहुंच गए। डॉक्टरों पर  लापरवाही का आरोप लगाकर गेट पर ही शव रखकर हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- Agra: सीएम योगी ने फिक्की सम्मेलन में की आगरा के सर्किट हाउस से जुड़े मिथक की चर्चा, जानें इसकी पूरी कहानी

हंगामा की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों से बात की और उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिजन शव लेकर गांव लौट गए। परिजन ने बताया कि विमलेश की शादी पांच वर्ष पहले चंद्रपाल से हुई थी। दोनों से दो बच्चे चिराग (4 वर्ष) और तरुण (2 वर्ष) हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें