फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दहेज की मांग पूरी न करने पर रिश्ता तोड़ा

Tue, 31 Dec 2024 04:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- करहल के धोबई क्षेत्र की रहने वाले युवती के पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

करहल (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के गांव धोबई निवासी एक व्यक्ति ने पुत्री की शादी जनपद इटावा के रहने वाले एक युवक के साथ तय कर दी। गोद भराई आदि की रस्म हंसी खुशी से संपन्न हुई। फरवरी में शादी की तारीख भी तय कर दी गई। लेकिन लड़के पक्ष ने दहेज में बड़ी धनराशि की मांग रख दी। असमर्थता जताने पर शादी से मना कर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव धोबई निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पुत्री की शादी पीयूष सिंह निवासी नगला कोरी थाना ऊसराहार जनपद इटावा हाल निवासी न्यू गोविंदपुरी कंकड़ खेड़ा मेरठ के साथ तय की थी। गोद भराई की रस्म 10 नवंबर को कस्बा करहल में हुई थी। वहीं पर शादी की तारीख 3 फरवरी 2025 तय हुई थी। इस बीच लड़के के पिता का फोन आया कि लड़के की सरकारी नौकरी लग गई है। शादी से पहले 15 लाख रुपये की व्यवस्था कर दो। 11 दिसंबर को पियूष के घर जाकर 7 लाख रुपये दे दिए। इसके कुछ दिन बाद फिर से 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। जब इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई तो उन लोगों ने शादी करने से मना कर दिया। पंचायत हुई लेकिन वह लोग मानने को तैयार नहीं हुए। जब दिए गए रुपये वापस मांगे तो मना कर दिया। 15 दिसंबर की शाम बोलेरो से पीयूष उसके पिता बाबू सिंह, बहनोई अरुण कुमार निवासी कुसमरा, पीयूष की बहन ईशू, शशी, सोनी, मध्यस्थ विश्राम सिंह निवासी नगला गोला औरेया करहल आए। पंचायत में इन लोगों ने कहा कि जब तक 10 लाख रुपये नहीं दोगे, तब तक वह लोग शादी नहीं करेंगे। जब रुपये वापस मांगे तो आरोपी गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर चले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें