फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: जगरूपपुर में दंपती पर जानलेवा हमला

Tue, 31 Dec 2024 04:38 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
- प्लॉट पर नींव खोदने से रोकने पर फायर किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। गांव जगरूपपुर में आरोपी एक प्लॉट पर कब्जा करने के लिए नींव खोदने लगे। जब दंपती ने विरोध किया आरोपी हमलावर हो गए। दंपती पर जान से मारने की नीयत से फायर झोंक दिया। गोली चलने की आवाज ग्रामीण एकत्र हो गए। शिकायत मिलने के बाद कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जगरूपपुर निवासी विवेकानंद का गांव में ही एक प्लॉट है। सोमवार की सुबह गांव के ही रहने वाले अर्जुन सिंह, जीतू, प्रदीप, नीरज कब्जा करने के लिए वहां नींव खाेदने लगे। जानकारी होने के बाद विवेकानंद अपने पिता महाराज सिंह और मां के साथ मौके पर पहुंचे और विरोध किया। इस पर आरोपी आग बबूला हो गए और गाली-गलौज करते हुए फायर झोंक दिया। हमले में विवेकानंद व माता-पिता बाल-बाल बचे। इसके बाद आरोपियों ने युवक को लाठी डंडों से पीटना शुरू कर दिया। जब वह लोग भागकर घर में छिप गए तो आरोपी भी अंदर आ गए और महाराज सिंह को ईंट से पीटा। उनके सिर में जान से मारने की नीयत से ईंट मारी। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायलों का मेडिकल कराया। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच व कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें