फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने मां को घर से निकाला, ताला डाला

Mon, 23 Feb 2015 01:50 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे-बहू ने मां को घर से निकालकर ताला लगा दिया। वृद्धा अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर काट रही है, लेकिन सुनवाई नहीं की जा रही है। वृद्धा का कहना है कि बेटा घर पर कब्जा करना चाहता है, जबकि घर उसके पति का है।
विज्ञापन

सविता नगर, कमाल खां निवासी सुशीला देवी का कहना है कि पति की कई साल पूर्व मृत्यु हो चुकी है।

 पति ने वसीयत में मकान उसके नाम लिखा था। इकलौते बेटे ने घर से उसका सामान चोरी कर लिया। विवाद होने पर पुलिस ने घर पर ताला डलवा दिया। सुशीला देवी का आरोप है कि 20 फरवरी को बेटे ने थाना शाहगंज पुलिस से साठगांठ करके पुलिस का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया। घर में रखा हजारों रुपये का सामान भी उठा ले गया। इसकी जानकारी उसे पड़ोसियों ने दी। उसने इसकी शिकायत थाना शाहगंज में की तो सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने सीओ लोहामंडी, एसपी सिटी के यहां भी शिकायत की मगर फिर भी सुनवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें