फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार से संघ तक घराती

Mon, 23 Feb 2015 01:49 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय राज्यमंत्री डा. रामशंकर कठेरिया की भतीजी की शादी में सरकार से लेकर संघ के तक के तमाम जाने-पहचाने चेहरे नजर आए। केंद्र ही नहीं प्रदेश सरकार के मंत्री ने भी शिरकत की। चुनाव के दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप मढ़ने वाले सपा, बसपा के साथ-साथ सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन

रविवार को कठेरिया की भतीजी उमा के विवाह हुआ। केंद्रीय राज्यमंत्री डा. संजीव बालियान, उपेंद्र कुशवाह, विजय सांपला, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री रामसकल गुर्जर, एमएलसी डा. सुदेश कुमार, मेयर इद्रजीत सिंह आर्य, विधायक जगन प्रसाद गर्ग, योगेंद्र उपाध्याय, जिलाध्यक्ष अशोक राना, संघ के कृष्ण गोपाल, राकेश जैन, शिव प्रकाश सिंह आदि ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर, बुलंदशहर के सांसद भोला सिंह, शाहजहांपुर के सांसद मिथलेश कुमार, बीकानेर के सांसद अर्जुन सहित शहर के तमाम प्रतिष्ठित लोग भी आशीर्वाद देने आए। गृहमंत्री राजनाथ सिंह को भी आना था मगर, दिल्ली में कैबिनेट की बैठक के चलते वह नहीं आ सके। हालांकि प्रशासन ने भी पूरी तैयारी कर ली थी।


बच्चों का भविष्य खराब कर रही सपा : उपेंद्र
शादी में शिरकत करने आए केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री उपेंद्र कुशवाह ने पत्रकारों से कहा कि प्रदेश सरकार को यूपी में शिक्षा के गिरते स्तर की फिक्र करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जिस तरह से बच्चे पास हो जाते हैं, उससे उनका भविष्य खराब हो रहा है। साफ है, जैसे-तैसे बोर्ड परीक्षा पास करने वाले आगे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाएंगे। बिहार में राजनीतिक फेरबदल पर उन्होंने कहा कि इससे भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है। हां, नीतीश कुमार ने बिहार के दलितों का अपमान किया।
विज्ञापन


20 एनजीओ ब्लैक लिस्टेड किए : सांपला
सामाजिक न्याय और रोजगार राज्यमंत्री विजय सांपला ने बताया कि उत्तर प्रदेश सरकार ने आदर्श गांव के चयन में दिलचस्पी नहीं दिखाई। इसलिए केंद्र सरकार की तरफ से आदर्श गांव की धनराशि हिमाचल को दे दी गई। उन्होंने सरकारी धन के दुरुपयोग पर देशभर के एनजीओ की सूची तैयार करवाई है। इसमें से बीस को ब्लैक लिस्टेड भी किया जा चुका है।

हिंदुत्व मुद्दा नहीं जीवन पद्धति : साध्वी निरंजन
दिल्ली में हुई भाजपा की हार के संबंध में साध्वी निरंजन ज्योति का कहना है कि वहां हार का कोई एक कारण नहीं था। भाजपा का वोट प्रतिशत घटने की बजाय बढ़ा है। बोलीं, दिल्ली के नतीजे से 2017 का उत्तर प्रदेश में होने वाला चुनाव बेअसर रहेगा। इस चुनाव में हिंदुत्व के मुद्दे पर साध्वी ने कहा कि यह मुद्दा नहीं है, जीवन की पद्धति है। राममंदिर निर्माण की आवाज बुलंद करने वाली साध्वी ने इस मुद्दे खामोशी ही बरती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें