पांच लाख रुपये नहीं दिए तो शादी से किया इन्कार
नंदपुर निवासी युवती के परिजन ने किशनी थाने में दी तहरीर
संवाद न्यूज एजेंसी
किशनी। गोद भराई के बाद शादी की तारीख तय हो गई। लेकिन जब पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज में मांगे गए तो लड़की पक्ष ने असमर्थता जताई। इसी बात पर लड़के पक्ष ने शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता के परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
थाना क्षेत्र के गांव नंदपुर निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि पुत्री की शादी जनपद फिरोजाबाद के कारीखेड़ा निवासी एक युवक के साथ तय की थी। 23 अप्रैल को रुकाई और गोद भराई की रस्म पूरी की गई। आयोजन धूमधाम के साथ किया गया था। शादी की तारीख भी तय हो चुकी थी। इस बीच 30 अप्रैल को मझिया ने फोन कर बताया कि लड़के ने शादी करने से मना कर दिया है। वह तीन मई को गांव कारीखेड़ा पहुंचे। वहां पर लड़के पक्ष से बातचीत की तो पांच लाख रुपये अतिरिक्त दहेज मांगा गया। जब मांग पूरी करने में असमर्थता जताई तो लड़के व परिजन ने शादी करने से मना कर दिया। वह लोग अब खर्च व दिया गया सामान आदि भी नहीं लौटा रहे हैं। पुलिस ने शिकायत पर जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद
बिलासपुर में नलवाड़ मेला मोरसिंघी का बैल पूजन कर मेले का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। संवाद