फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना लाइसेंस कारोबार पर सात लाख का रिफाइंड सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को कुरावली में एक दुकान पर छापा मारा। यहां बड़े पैमाने पर बिना लाइसेंस के रिफाइंड व अन्य तेलों का कारोबार किया जा रहा था। टीम ने बिना लाइसेंस के कारोबार करने पर सात लाख से अधिक की कीमत का रिफांइड सीज कर दिया है। निरीक्षण के दौरान टीम ने अलग-अलग दुकानों से पांच नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।
विज्ञापन

बुधवार को तहसीलदार कुरावली कमल किशोर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने कुरावली में छापेमारी की। टीम सबसे पहले राजेश कुमार गुप्ता के गोदाम पर पहुंची। यहां तेल और रिफाइंड का बड़े पैमाने पर बिना लाइसेंस के कारोबार किया जा रहा था। पूर्व में दो बार विभाग द्वारा नोटिस के बाद भी लाइसेंस न लेने पर टीम ने बुधवार को कार्रवाई की। टीम ने मौके से रिफाइंड के दो और सरसों के तेल का एक नमूना जांच के लिए भरा। इसके बाद गोदाम में उपलब्ध 7.17 लाख रुपये कीमत का 5315 लीटर रिफाइंड सीज कर दिया। बिना लाइसेंस कारोबार के लिए न्यायालय में मुकदमा भी दायर किया जाएगा। इसके बाद टीम ने गायत्री स्वीट्स बेवर का निरीक्षण किया। यहां भी बिना लाइसेंस के दुकान का संचालन हो रहा था। टीम ने दुकान से चमचम और बूंदी के लड्डू का एक नमूना लेकर जांच के लिए भेजा। टीम में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामसुंदर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. राजीव कुमार, एसबी सिंह, डीके वर्मा शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें