बढ़ते पारे के चलते गर्मी से परेशान महिला और बच्चा
- फोटो : अमर उजाला
जून में पारा रिकार्ड तोड़ने के करीब पहुंच गया है। 25 साल पहले एक जून, 1994 को तापमान 48.5 डिग्री पहुंच चुका है। सोमवार को आगरा में अधिकतम तापमान 46.6 डिग्री दर्ज किया गया। सूबे में आगरा सबसे गर्म शहरों की सूची में चौथे नंबर पर रहा।
मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी दोपहर में तेज धूप और लू के थपेड़े बेहाल करेंगे। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस ज्यादा रिकार्ड किया गया।
रविवार के मुकाबले दिन में पारा एक डिग्री उछला, जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह 9 बजे के बाद ही पारा 40 डिग्री को पार कर गया और शाम को सूर्यास्त के बाद भी लू के थपेड़े लोगों के लिए मुश्किल खड़ी करते रहे।