फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी की ऐसी जिद: भाई ने दर्ज कराया था बहनों के अपहरण का मुकदमा, सच सामने आया तो उड़ गए होश

Fri, 11 Aug 2023 10:05 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

एक साथ दो बहनें गायब होने के बाद भाई दहशत में था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुआ भाई की शिकायत पर एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया। दोनों युवतियों को पुलिस ने जब बरामद किया तो पता चला कि दोनों ही युवतियां अपनी मर्जी से घर छोड़कर गईं थीं। 
 
विज्ञापन
जगदीशपुरा थाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के जगदीशपुरा क्षेत्र से दो बहनें भाई और भाभी से नाराज होकर चली गई थीं। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया। भाई ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस तलाश में लगी थी। बुधवार रात को दोनों मिल गईं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें - नर्स से दरिंदगी: नाइट ड्यूटी के लिए रोका, चैंबर में बुलाकर बनाया बंधक, कपड़े फाड़े; पूरी रात नोंचता रहा दरिंदा

ये है मामला 

पीड़ित भाई ने कहा था कि दो बहनें पांच अगस्त को घर से निकली थीं। इसके बाद वापस नहीं आईं। काफी तलाश के बाद भी जब दोनों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी तो नौ अगस्त को भाई थाना जगदीशपुरा पहुंचा। यहां भाई ने एक युवक पर बहनों के अपहरण का आरोप लगाते हुआ मुकदमा दर्ज कराया। इसके बाद पुलिस दोनों युवतियों की तलाश में जुट गई। 

ये भी पढ़ें - UP: दामाद ने की ऐसी हरकत, भूल गया वो बेटी का पति है ...., ससुर ने इस कदर पीटा; अस्पताल में कराना पड़ा भर्ती
विज्ञापन

पुलिस ने तलाशी दोनों बहनें

पुलिस ने सर्विलांस और सीसीटीवी कैमरों की मदद से तलाश की। दोनों मिल गईं। पुलिस ने थाने लाकर दोनों से पूछताछ की। उन्होंने यही बताया कि भाई और भाभी के व्यवहार से परेशान थीं। उनकी शादी भी नहीं कर रहे हैं। इस कारण घर से चली गईं थीं। पुलिस ने दोनों की काउंसिलिंग के बाद घर भेज दिया। एसीपी लोहामंडी दीक्षा सिंह ने बताया कि दोनों बहनों को परिजन के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें