सोशल मीडिया से मिल रहा प्रचार
सोशल मीडिया के चलन के बाद ताजमहल को लेकर इंस्टाग्राम हैशटैग की इस रैंकिंग से पर्यटन उद्योग बेहद रोमांचित है। होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन अध्यक्ष राकेश चौहान ने कहा कि फेसबुक के संस्थापक की यात्रा के बाद फेसबुक पर ताजमहल छाया रहा, जिसका फायदा पर्यटन उद्योग को मिलता है। वहीं, इंस्टाग्राम युवाओं और महिलाओं में बेहद लोकप्रिय है। ऐसे में इससे युवाओं को ताज के प्रति ज्यादा आकर्षित किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें - मौत को मात: महिला को जहरीले सांप ने काटा, शरीर में फैला जहर; फिर डॉक्टर ने ऐसे बचाई जान
ताजमहल को लेकर बनानी चाहिए नीति
टूरिज्म गिल्ड आफ आगरा के अध्यक्ष राजीव सक्सेना के मुताबिक सरकार को सोशल मीडिया पर ताजमहल को लेकर नीति बनानी चाहिए। टि्वटर पर ताजमहल का एकाउंट बंद पड़ा है। इसके जरिए सूचनाएं दी जा सकती हैं, पर सरकारी स्तर पर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम और फेसबुक, टि्वटर आदि का इस्तेमाल नहीं हो रहा। इस रैंकिंग से स्पष्ट है कि ताजमहल का जादू युवाओं के सिर चढ़कर बोल रहा है।