फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरसी मेमोरियल चापरी ने जीती महिला कबड्डी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। शहर के राजकीय स्टेडियम में चल रही सांसद खेल स्पर्धा में बुधवार को महिला और पुुरुष वर्ग कबड्डी और खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। महिला कबड्डी में आरसी मेमोरियल चापरी की टीम ने जीत दर्ज की। वहीं खो-खो में नगला हरकेशी की टीम विजेता बनी। पुरुष खो-खो में बेसिक क्लब नगला जुला की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन

महिला कबड्डी का फाइनल मुकाबला आरसी मेमोरियल चापरी और एमएसजीएम कुसमरा के बीच खेला गया। जिसमें चापरी की टीम ने 29-11 से जीत हासिल की। महिला वर्ग खो-खो का फाइनल मुकाबला नगला हरकेशी और पैराडाइज स्कूल की टीम के बीच खेला गया। जिसमें नगला हरकेशी की टीम 2-1 से विजेता बनी। खो-खो पुरुष का फाइनल मुकाबला बेसिक क्लब नगला जुला और सेंट मेरीज स्कूल मैनपुरी के बीच खेला गया। जिसमें नगला जुला की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। कबड्डी पुरुष का फाइनल मुकाबला आज महर्षि क्लब मैनपुरी और बीडब्लूसी मैनपुरी के बीच खेला जाएगा। पूर्व में कबड्डी प्रतियोगिता का उदघाटन पूर्व विधायक अशोक सिंह चौहान ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर किया जबकि खो-खो के फाइनल मुकाबले में बीएसए कमल सिंह ने दोनों टीमों से परिचय प्राप्त किया।
पंकज राठौर, स्वतंत्र कुमार सिंह, मनोज भदौरिया, नागेंद्र सिंह, कृष्ण कुमार, सुनील कुमार द्विवेदी, उमेश चंद्र, आशीष कुमार, राकेश कुमार, भानु प्रकाश, अजीत सिंह यादव, मनीषा चौहान, रजनी, प्रवोध कुमार, विनोद कुमार, राज कुमार, संजय कुमार आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभी खेल प्रभारी क्रीड़ाधिकारी सुनील कुमार की देख रेख में आयोजित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें