मैनपुरी। ब्लॉक स्तरीय मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन मधन स्थित खेल मैदान पर कराया गया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता में न्याय पंचायत कोसमा ने ऑवरआल चैंपियनशिप हासिल की। न्याय पंचायत घिरोर देहात दूसरे स्थान पर रही। कोसमा की अनवी, नाहिली के रामलखन और शालिनी व्यक्तिगत चैंपियनशिप हासिल की।
न्याय पंचायत कोसमा के खिलाडिय़ों ने कुल 40 अंक हासिल किए जबकि घिरोर देहात ने व्यक्तिगत 10 स्पर्धा में प्रथम, पांच में द्वितीय और दो में तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोक गीत और नाटक में भी न्याय पंचायत घिरोर के प्रतिभागी प्रथम स्थान पर रहे। घिरोर देहात के नाहिली विद्यालय ने ही अकेले 16 पदक हासिल किए।
पूर्व में मिनी क्रीड़ा प्रतियोगिता का का शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष अर्चना भदौरिया और उप जिलाधिकारी घिरोर ने किया। उन्होंने मार्च पास्ट की सलामी ली। समापन अवसर पर खंड शिक्षाधिकारी मुनींद्र कुमार ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर पवन कुशवाह, विपिन कुमार, सतीश चंद्र, राजेश कुमार, मुकेश कुमार, सरिता , रुबीना, महेंद्र सिंह आदि शिक्षक- शिक्षिकाएं मौजूद रहे।