फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां राशन के लिए सुबह तीन बजे से लगती है लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में राशन लेने के चक्कर में दुकानों के बाहर सुबह तीन बजे से लाइनें लगना शुरू हो जाती हैं। जबकि राशन वितरण सुबह आठ बजे के करीब शुरू हो पाता है। इससे लोगों को समस्या आती है।
विज्ञापन

एक तारीख से ही वितरण चल रहा है। इसके बाद फिर 15 तारीख से निशुल्क चावल और चना का वितरण होगा। लेकिन वितरण में लोग रात के तीन बजे से लाइन लगा रहे हैं।
ऐसा ही नजारा सुबह शहर के नगला पजाबा स्थित राशन की दुकान का था। यहां सुबह तीन बजे से ही लोग आना शुरू हो गए थे। कुछ लोग जहां रुके रहे तो कुछ लोग दुकान के बाहर एक मीटर की दूरी पर बने गोलों में अपनी बोरी और नाम की पर्ची को ईंट से दबाकर रख गए। इसके बाद वे चले गए। राशन के लिए अपनी बोरी रखने आए हिंदपुरम निवासी राकेश ने बताया कि रोज सुबह तीन बजे से ही लोग ऐसा करते हैं। जबकि राशन का वितरण आठ बजे शुरू हो पाता है। गर्मी में लाइन से बचने के लिए लोग ऐसा कर रहे हैं।
लगती हैं लंबी-लंबी कतार
जो लोग राशन लेने के लिए सुबह आठ बजे पहुंचते हैं, उन्हें लंबी कतार मिलती है। सुबह तीन बजे से लेकर आठ बजे तक पांच घंटे में लोगों की लंबी लाइन लग जाती है। ग्राहक के हाथ धुलवाने, ई-पॉस में बायोमेट्रिक लगवाने से लेकर राशन मिलने तक में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग जाता है। इससे एक घंटे में बमुश्किल चार या पांच लोगों को ही राशन मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी जगह समय से वितरण कराया जा रहा है। अब लोग सुबह से लाइन लगा रहे हैं तो गलत है। अपने समय पर जाएं, सभी को राशन उपलब्ध कराया जाएगा।
यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें