मैनपुरी। हल के प्राथमिक विद्यालय गुन्हैया पर कार्यरत शिक्षक की बर्खास्तगी के बाद उससे रिकवरी की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। बीएसए के निर्देश पर खंड शिक्षाधिकारी लेखा विभाग से उसका रिकार्ड तलाश रहे हैं।
शिक्षक धर्मेंद्र सिंह भिडवार को पांच मई को बीएसए ने बर्खास्त कर दिया था। छह मई को शिक्षक के विरुद्ध थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। अब शिक्षक से वेतन आदि के रूप में दी गई धनराशि की रिकवरी की भी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शिक्षक के हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अभिलेख फर्जी मिले हैं। खंड शिक्षाधिकारी रामशंकर कुरील ने बिल लिपिक और लेखा विभाग को इस संबंध में पत्र लिखा है। बताया जा रहा है। कि शिक्षक को करीब 20 लाख रुपये वेतन आदि के रूप में दिए गए हैं। इन सबकी रिकवरी की जाएगी।