फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से 786 दुकानों पर होगा राशन वितरण

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। लॉकडाउन में राशन की कमी न होने पाए इसके लिए एक मई से फिर राशन वितरण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मई का माह का राशन वितरण शुक्रवार से शुरू हो जाएगा। इस बार जिले के 2.98 लाख परिवारों को राशन मिलेगा। जिले की सभी 786 राशन की दुकानों पर राशन वितरण किया जाएगा। इसमें अंत्योदय राशन कार्डधारक और ऐसे पात्र गृहस्थी कार्ड धारक जो पंजीकृत श्रमिक हैं, उन्हें निशुल्क राशन मिलेगा। अन्य सभी को दो रुपये प्रति किलो गेहूं और तीन रुपये प्रति किलो चावल का देना होगा।
विज्ञापन

कब किसे मिलेगा राशन
-एक मई को अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को
-दो मई को पात्र गृहस्थी के शून्य से पांच तक के राशन कार्ड
-तीन मई को छह से नौ तक अंक वाले पात्र गृहस्थी राशन कार्ड
जिले के 2.98 लाख परिवारों को राशन वितरण कराया जाएगा। इसमें नौ हजार नए राशन कार्डधारक शामिल हैं। नियमानुसार सभी डीलर सामाजिक दूरी का पालन करते हुए वितरण करें।
विज्ञापन

यूआर खान, जिला पूर्ति अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें