फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

71 लाख से शहर के 69 नालों की होगी सिल्ट सफाई

विज्ञापन
30एमएनपी-08-क्रिश्चियन तिराहे पर नाले की सफाई करते कार्यदायी संस्था के कर्मचारी - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। नगर पालिका क्षेत्र में आने वाले नालों की सफाई शुरू हो गई है। 69 नालों की सिल्ट सफाई के लिए दो फर्मों को ठेका दिया गया है। नगर पालिका नाला सफाई पर 71 लाख रुपये खर्च करेगी। सफाई कार्य के लिए एक महीने का समय दिया गया है।
विज्ञापन

शहर के सभी 69 नाले गंदगी से चोक हैं। मंगलवार को अमर उजाला ने इस संबंध में खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही अफसरों को अपनी जिम्मेदारी का अहसास हुआ। नगर पालिका ने इन नालों की सफाई के लिए शिव शक्ति इंटर प्राइजेज और अल्लवी इंटर प्राइजेज को ठेका दिया है। 71 लाख की लागत से शहर के नालों की तलीझाड़ सफाई होनी है। 31 मई तक सारे नालों की सफाई का कार्य पूरा किया जाना है। नगर पालिका प्रशासन के निर्देश के बाद बृहस्पतिवार से ही सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया।
बरसात से पहले शहर के सभी नालों की तलीझाड़ सफाई करा दी जाएगी। किसी प्रकार से शहर में बरसात में जलभराव की स्थिति न बने इसके लिए सारी तैयारियां कर ली गई हैं। दो फर्मों को ठेका जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लालचंद भारती, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें