फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र छोड़ पूरे जिले में हुआ राशन वितरण

विज्ञापन
19एमएनपी-05-शहर के नगला पजाबा में राशन की दुकान पर लगी लोगों की भीड़ - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
मैनपुरी। 72 घंटे के लॉकडाउन के बाद रविवार को शहरी क्षेत्र में राशन वितरण कराया गया। हालांकि शहर और करहल के हॉटस्पॉट में राशन वितरण नहीं किया गयास। इन क्षेत्रों में बाद में वितरण कराया जाएगा। वहीं अब तक निशुल्क चावल वितरण का आंकड़ा लगभग 94 प्रतिशत पर पहुंच चुका है।
विज्ञापन

15 अप्रैल से जिले में निशुल्क चावल वितरण कराया जा रहा है। जिले भर के कुल 2.94 लाख राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट पांच किलो निशुल्क चावल मिलना था। हालांकि तीन दिन पहले शहर और करहल में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद पालिका क्षेत्र और करहल को सील कर दिया गया था। इसके साथ ही 72 घंटे तक बाजार भी बंद कराया गया था।
ऐसे में रविवार को 72 घंटे बाद शहर के कुछ क्षेत्र को छोड़कर राशन वितरण शुरू हो गया। शहर में हॉटस्पॉट के चलते बंशीगोहरा, छपट्टी और खरगजीत नगर की राशन की दुकानें बंद रहीं तो वहीं करहल में भी सभी दुकानें बंद रहीं। वहीं अब तक कुल कार्ड के सापेक्ष 2.27 लाख राशन कार्ड धारकों को निशुल्क चावल का वितरण हो चुका है। डीएसओ यूआर खान ने बताया कि वितरण चल रहा है। अब तक लगभग 94 प्रतिशत वितरण हो चुका है। जल्द ही हालात देखने के बाद हॉटस्पॉट वाले क्षेत्रों में राशन वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें