19एमएनपी-08-शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में कोटा से आए छात्र-छात्राएं पहुंचते हुए
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोटा राजस्थान में पढ़ाई कर रहे 34 छात्र-छात्राएं रविवार को जनपद पहुंचे। सभी छात्र-छात्राओं को शहर के सुदिति ग्लोबल एकेडमी में क्वारंटीन किया गया है। छात्रों की जांच कराने के बाद घर भेजा जाएगा।
कोटा में विभिन्न विषयों की कोचिंग कर रहे छात्र-छात्राओं को लेकर उनके अभिभावक काफी चिंतित थे। अभिभावकों के पास संस्थाओं से फोन आ रहे थे कि अपने बच्चों को यहां से ले जाएं। अभिभावकों ने घटना की जानकारी शासन-प्रशासन को दी। शासन के निर्देश पर रविवार को दो रोडवेज बसों से छात्र-छात्राएं जनपद पहुंचे।
दो बसों से कोटा से लौटे छात्र-छात्राओं को क्वारंटीन करने के लिए जिला प्रशासन ने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। पहली बस सुबह आठ बजे बस स्टैंड पहुंची यहां से बस को कड़ी सुरक्षा के बीच सुदिति ग्लोबल एकेडमी ले जाया गया। वहीं दूसरी बस दोपहर करीब 12 बजे जिले में पहुंची। इसे भी सुदिति ग्लोबल एकेडमी में ले जाया गया। सभी -छात्र-छात्राओं को अलग-अलग दो कक्षों में क्वारंटीन किया गया है।
----
‘बच्चे स्वस्थ हैं, लेकिन जांच जरूरी’
सभी छात्रों की स्क्रीनिंग कराई गई है। बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इसके बावजूद जांच जरूरी है। विशेष किट से उनकी जांच कराई जाएगी। जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर ही घर भेजा जाएगा। फिलहल सभी बच्चों को सुदिति ग्लोबल एकेडमी में क्वारंटीन किया गया है।
-डॉ. एके पांडेय, सीएमओ