फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को शराब पिलाकर नाबालिग बहन से गैंगरेप का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला। नगर से सटे एक गांव में भाई को शराब पिलाकर आरेापियों ने उसकी नाबालिग बहन के साथ गैंगरेप की कोशिश की। जानकारी पर परिजनों ने दो युवकों को जमकर पीटा। परिजनों ने दोनों युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

आगरा हाईवे स्थित एक गांव निवासी व्यक्ति अपनी दो नाबालिग पुत्रियों और एक बेटे को घर पर छोड़कर काम पर चला गया। तभी उसके पुत्र के तीन दोस्त घर आए और सभी ने मिलकर शराब पी। इसके बाद दो युवकों ने उसकी 13 वर्षीय बहन से गैंगरेप की कोशिश की। किशोरी की चीखपुकार सुनकर लोगों को एकत्रित होता देखकर आरोपी भाग खड़े हुए। दोपहर में पिता के घर पहुंचने पर किशोरी ने घटना की जानकारी दी।
इस पर परिजनों ने पीड़िता के भाई और उसके आरोपी दो दोस्तों को पकड़ लिया तथा जमकर पीटा। सूचना पर पहुंची पुलिस पीड़िता को थाने ले आई। पीड़िता के पिता ने आरोपी दोनों युवकों के विरुद्ध छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने कहा कि पीड़िता से छेड़छाड़ तहरीर के आधार पर दो युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उन्हें जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें