टूंडला। सरकार द्वारा शनिवार को भी राशन दुकानों पर मुफ्त चावल व चने का वितरण कराया गया। इसको लेकर सुबह से ही राशन उपभोक्ताओं की लाइन लगी रही। दूसरे दिन एक दो दुकानों को छोड़कर अधिकांश दुकानों पर सोशल डिस्टेंस की धज्जियां उड़ती नजर आईं।
विज्ञापन
सरकार द्वारा लॉकडाउन के दौरान राशन कार्ड धारकों को मुफ्त राशन वितरण की योजना चलाई जा रही है। जिससे गरीब तबके के हर व्यक्ति तक राशन पहुंच सके। इस बार सरकार द्वारा प्रति यूनिट पांच किलोग्राम चावल के साथ एक कार्डधारक को एक किलो चने का वितरण किया गया है।