फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता हरण, सुग्रीव मित्रता और लंकादहन की लीलाओं का हुआ मंचन, स्कूलों में बच्चों ने किया लीला का मंचन

विज्ञापन
कासगंज के सोरों में रामलीला का मंचन करते कलाकार । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
सिढ़पुरा। कस्बा में चल रही श्रीराम लीला मंचन में मंगलवार की रात्रि सीता हरण, सिबरी के बेर, सुग्रीव मित्रता, बालि वध एवं लंका दहन तक की लीला का मंचन कलाकारों के द्वारा किया गया। लंका दहन की लीला देखकर दर्शक भक्तजन बहुत हर्षित थे। भक्तों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए।
विज्ञापन

श्रीबाल आदर्श रामलीला नाटक कला मंडल ब्रज धाम मथुरा के कलाकारों द्वारा श्रीराम लीला का मंचन बड़े ही रोचक ढंग से किया गया। सीता हरण के बाद उनकी तलाश में सिबरी के यहां पहुंचे और उनके झूठे बेर खाकर उनकी भक्ति से अति प्रसन्न हुए। सुग्रीव से मित्रता कर बालि का वध किया। हनुमान ने लंका में पहुंचकर भगवान श्रीराम के शक्ति का रावण को अहसास कराया। वहीं रावण को समझाया और पूछ में आग लगाने पर रावण की लंका का दहन कर दिया। व्यास संजीव चौहान ने कहा कि हनुमान जैसा भक्त ढूंढे से भी दुनिया में नहीं मिलेगा। इस दौरान कमेटी के सदस्य एवं बड़ी संख्या में भक्तजन मौजूद रहे।
धूमधाम से निकाली श्रीराम की बरात
अमांपुर। कस्बा में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की भव्य बरात धूमधाम से निकाली गई। रामबरात का शुभारंभ कोतवाली प्रभारी मृदुल कुमार सिंह, डॉ. उदयपाल सोलंकी ने संयुक्त रूप से भगवान श्रीराम, लक्ष्मण के स्वरूप में सजे कलाकारों का पूजन व आरती उतारकर किया। समाजसेवी धीरज गुप्ता ने श्रीराम बरात को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बरात कॉलेज रोड स्थित देवी मंदिर से प्रारंभ हुई। जो बारहद्वारी, सराफा बाजार, एटा रोड, सहावर रोड, ददवारा, इंद्रानगर, गुड़मंडी, होते हुए देर रात श्रीराम जानकी मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। श्रीराम बारात में भगवान गणेश, राधाकृष्ण, काली अखाड़ा, भांगडा, शिव परिवार, माता दुर्गा, हनुमान की झांकी आकर्षण का केंद्र रहीं। इस दौरान लेखपाल दीपक भारद्वाज, कमेटी अध्यक्ष गौरव गुप्ता, सुधीर गुप्ता, रामलाल साहू, कमल गुप्ता, हरिद्त पालीवाल, दरवेश फौजी, शीलेंद्र सोलंकी, विनय प्रताप सोलंकी, सहित अन्य भक्तजन मौजूद रहे।
विज्ञापन

राम केवट संवाद व सीता हरण की लीला का मंचन
सोरोंजी। तीर्थनगरी में हरि की पौड़ी किनारे चल रही मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की लीलाओं के अंतर्गत राम केवट संवाद, दशरथ मरण, चित्रकूट में राम भरत मिलाप व रावण द्वारा सीता हरण की लीलाओं का मंचन किया गया। देर रात तक चली लीलाओं का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहकर जय सिया राम के जयकारे लगाते हुए कलाकारों का उत्साह बढ़ाते रहे। इस अवसर पर श्रीराम लीला कमेटी के पदाधिकारी गिर्राज पाराशर, रिंकू पचौरी, दीपक बौहरे, ललित तिवारी, नितेश मेधावी, आकाश तिवारी, नंदकिशोर तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
स्कूलों के बच्चों ने किया श्रीरामलीला का मंचन
सिढ़पुरा। कस्बे के दयानंद पब्लिक स्कूल और फोस्टर पब्लिक स्कूल में बच्चों द्वारा श्रीरामलीला का मंचन किया गया। नवदुर्गा व दशहरा पर्व पर डांडिया गरबा की बच्चों ने प्रस्तुति दी। दयानंद पब्लिक स्कूल में आयोजित रामलीला में बच्चों ने राम जन्म, रावण जन्म, सीता स्वयंवर, राम वनवास, सीता हरण, जटायु और रावण युद्ध, मेघनाद वध, रावण वध की लीला का मंचन किया। वहीं सांस्कृतिक नृत्य डांडिया, रासलीला, कथक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुती दी। प्रधानाध्यापक संगीता सोलंकी ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ संस्कृति ज्ञान भी जरूरी है। इस दौरान विद्यालय स्टाफ में मुस्कान गुप्ता, अंकिता, दीपिका राठौर, वंदना शाक्य, पूजा पाल रहीं।
फोस्टर पब्लिक स्कूल में नवदुर्गा एवं दशहरा त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा रामलीला का मंचन किया गया एवं डांडिया आदि नृत्य प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि चेयरमैन कंचन गुप्ता ने बच्चों को श्रीराम के आर्दश के बारे में बताया और उन्हें श्रीराम के आर्दर्शों का अनुसरण करने के लिए कहा। इस दौरान स्कूल प्रबंधक अनुष्का गुप्ता एवं शिक्षिक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

फोस्टर पलिब्क स्कूल में श्रीराम लीला का मंचन करते छात्र छात्राएं।- फोटो : KASGANJ

कासगंज के सिढ़पुरा के दयानंद पलिब्क स्कूल में श्रीराम लीला का मंचन करते छात्र छात्राएं।- फोटो : KASGANJ

कासगंज के अमांपुर में श्रीराम बारात के शुभारंभ पर थाना प्रभारी मृदुल सिंह साथ में अन्य कमेटी के स- फोटो : KASGANJ

सिढ़पुरा में श्रीराम लीला का मंचन करते कलाकार।- फोटो : KASGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें