भ्रूण लिंग जांच में पकड़ी गई थी डॉ. उमाकांत की पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता
डॉ. उमाकांत गुप्ता की पत्नी डॉ. विद्या गुप्ता भ्रूण लिंग जांच मामले में भी पकड़ी गईं थीं। इनको राजस्थान पुलिस ने छापा मारकर पकड़ा था। मुकदमा भी दर्ज कराया था। लगभग तीन साल पहले डॉ. उमाकांत के अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर में निरीक्षण में अनियमितताएं मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने सील भी किया था।
डॉ. उमाकांत गुप्ता की पत्नी डॉ. विधा गुप्ता स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। इनका यमुनापार में विद्या नर्सिंग होम है। इनके यहां पर 2016-17 में राजस्थान पुलिस ने भ्रूण लिंग जांच का खेल पकड़ा था। डमी मरीज के साथ राजस्थान पुलिस की टीम छापा मारकर पकड़ा था।
पीसीपीएनडीटी सेल के प्रभारी डॉ. वीरेंद्र भारती ने बताया कि छापे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से हमारी भी टीम शामिल रही थी। राजस्थान पुलिस ने कोर्ट में मामला दर्ज कराया था। डॉ. उमाकांत गुप्ता का शाहदरा में बांकेबिहारी अस्पताल संचालित करते थे। इनके यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम के निरीक्षण में अनियमितताएं मिली थी। इस पर इनके अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड सेंटर को सील कर दिया था।