फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा: परीक्षार्थियों के लिए रेलवे ने की व्यवस्था, छह स्पेशल ट्रेनें संचालित

Sat, 25 Sep 2021 10:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

यह ट्रेन धौलपुर, मथुरा होकर जयपुर पहुंचेगी। यह 25 सितंबर को भी चलेगी। गाड़ी संख्या 04174 जयपुर-ग्वालियर स्पेशल जयपुर से सुबह 6:40 बजे चलेगी।
विज्ञापन
आगरा कैंट स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने शुक्रवार से स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया। 26 सितंबर को परीक्षा होगी। चार ट्रेन आगरा कैंट स्टेशन और दो मथुरा से चलेंगी। गाड़ी संख्या (09641) अजमेर-आगरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल ट्रेन 25 को अजमेर से शाम 6:15 बजे चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर 3:30 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (09642) आगरा-अजमेर स्पेशल 25 को आगरा कैंट स्टेशन से रात 8:20 बजे चलकर सुबह 4:30 बजे अजमेर पहुंचेगी।
विज्ञापन

आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह तीन बजे पहुंचेगी ये गाड़ियां
गाड़ी संख्या (09643) अजमेर-आगरा अनारक्षित परीक्षा स्पेशल 26 सितंबर को अजमेर स्टेशन से शाम 7:50 बजे चलकर आगरा कैंट स्टेशन पर सुबह तीन बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या (09644) आगरा-अजमेर परीक्षा स्पेशल 27 सितंबर को आगरा कैंट स्टेशन से शाम 4:15 बजे चलकर अजमेर रात 1:30 बजे पहुंचेगी।

मथुरा से भी दो गाड़ियां

इसी तरह मथुरा से गाड़ी संख्या (04173) ग्वालियर-जयपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन ग्वालियर से 24 की शाम 6:15 बजे होगा। यह ट्रेन धौलपुर, मथुरा होकर जयपुर पहुंचेगी। यह 25 सितंबर को भी चलेगी। गाड़ी संख्या 04174 जयपुर-ग्वालियर स्पेशल जयपुर से सुबह 6:40 बजे चलेगी।

विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें:
मनमानी: ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में पंडाल लगाने का मामला, एएसआई कर्मचारियों को किया था गुमराह 

विज्ञापन

 

आगरा: टाइगर मच्छर का हमला, 22 दिन में मिले डेंगू के 118 मरीज, बरतें ये सावधानियां

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें