आरोपी गिरफ्तार
बृहस्पतिवार को प्रभारी निरीक्षक भोलू सिंह भाटी ने एक सूचना पर कुलीपुर मार्ग जीटी रोड हाईवे के नीचे से साइकिल के साथ खड़े आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाने लाकर पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना नाम अखिलेश उर्फ छोटू टेंशन बताया। उसने मासूम के साथ दुष्कर्म का अपराध भी कबूल किया। आरोपी नशे का आदी है और वह कई दिनों से बच्ची के साथ गलत काम करने की योजना बना रहा था। आठ जुलाई को भी वह बच्ची के पीछे गया और उसे खंडहर मकान में पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया था।
ये भी पढ़ें - UP: पूर्व फौजी ने गाय के साथ की ऐसी हरकत, देखकर शर्मसार हो रहे लोग; पुलिस ने किया गिरफ्तार
न्यायालय में पेश किया गया आरोपी
कई दिनों से थी बच्ची पर नजर
आरोपी राजमिस्त्री का काम भी करता था। कुछ समय पहले उसने बच्ची के घर पर काम भी किया था। तभी से आरोपी की नजर मासूम पर थी। वह मौके की तलाश में था। मोहल्ले के ही होने की वजह से वह आते जाते बच्ची पर नजर रखता था। आठ जुलाई को बच्ची को खंडहर मकान की ओर जाते देखा था।