फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरादाबाद सीट छोड़ यहां से चुनाव लड़ सकते हैं राज बब्बर, नामांकन पत्र खरीदा

Fri, 22 Mar 2019 07:57 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर
विज्ञापन
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर मुरादाबाद का रण छोड़कर फिर से फतेहपुर सीकरी के चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। उनके लिए सीकरी से नामांकन पत्र भी खरीद लिया गया है। उनके करीबी लोगों का कहना है कि वो 25 मार्च को पर्चा दाखिल कर सकते हैं।
विज्ञापन


सीकरी से पहले बसपा की पूर्व सांसद सीमा उपाध्याय चुनाव मैदान में उतरने जा रही थीं। उन्होंने अचानक मैदान छोड़ दिया। तब माना जा रहा था कि भाजपा से चौधरी बाबूलाल ही उतरेंगे लेकिन उनका टिकट कट गया। बदले समीकरणों में राज बब्बर को सीकरी से ही ज्यादा उम्मीद नजर आ रही है। 

राज बब्बर फतेहपुर सीकरी से 2009 में चुनाव लड़ चुके हैं। इसमें वो हार गए थे। अब वे यहीं से फिर किस्मत आजमाने की तैयारी में हैं। उनके करीबी लोगों का कहना है कि वो 23 मार्च को आगरा आएंगे। 24 को समर्थकों के साथ बैठक करेंगे। इसके बाद 25 मार्च को पर्चा दाखिल कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब तक 79 ने खरीदे नामांकन पत्र

उधर, भाजपा के आगरा के प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और सीकरी के राजकुमार चाहर के लिए भी नामांकन पत्र लिए गए हैं। ये दोनों 25 मार्च को अपना पर्चा दाखिल कर सकते हैं। दो दिवसीय होली के अवकाश के बाद शुक्रवार को नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन दोनों लोकसभा सीट के लिए कुल 36 नामांकन पत्र गए। 

इसमें से आगरा लोकसभा सीट के लिए 18 और सीकरी के लिए 22 दावेदारों ने पर्चे लिए। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के लिए फतेहपुर सीकरी सीट से बृजेंद्र रावत ने नामांकन पत्र लिया। वहीं, जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य कृष्णा तिवारी ने भी अपने नाम से पर्चा लिया है। इससे पहले 19 मार्च को यशपाल सिंह राणा ने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा के लिए नामांकन पत्र लिया था। 

इस तरह से इस सीट पर कांग्रेस के तीन दावेदारों के नाम पर्चे जा चुके हैं। सतेंद्र यादव ने भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए सीकरी सीट के लिए नामांकन पत्र लिया है। दोनों लोकसभा सीट के लिए अब तक कुल 79 नामांकन पत्र लिए जा चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें