फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिशः आलू के खेतों में भरा पानी, झड़े सरसों के फूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह/फतेहाबाद। दो दिन से पड़ रही फुहारों के बाद शनिवार को जोरदार बारिश हुई। इस दौरान फतेहाबाद क्षेत्र में ओले भी पड़े। बारिश और ओलावृष्टि से खेतों में पानी भर गया। सरसों के फूल झड़ गए। खेतों में पानी भरने से आलू की सड़ने और सरसों के फूल झड़ने से किसान उपज कम होने की आशंका से परेशान हो उठे हैं।
विज्ञापन

किसानों ने बताया कि शनिवार की शाम क्षेत्र के बरना, तारौली, हार का पुरा, बीच का पुरा ,बिलोनी, खंडेर, टिकट का पूरा आदि में बारिश के साथ ओले भी गिरे।
बाह में किसान राजवीर सिंह, पुरुषोत्तम सिंह, अजयपाल, छोटेलाल ने बताया कि बारिश की बजह से आलू हरा होने और खराब होगा। किसान विजेंद्र सिंह, महेश चंद्र, जोधाराम, सुरेंद्र सिंह आदि ने बताया कि बारिश से सरसों के फूल झड़े हैं। इससे पैदावार में कमी आ सकती है।
मलपुरा के किसान धर्मवीर, महताब सिंह आदि ने बताया कि फूल झड़ने के सात ही सरसों की फसलों में अब कीटों का प्रकोप भी बढ़ जाएगा। वहीं किसान सब्जी की खेती को भी नुकसान होने की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें