युवक का शव मिलने के बाद पहुंची पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी की घिरोर तहसील के गांव नगला बघिया में मंगलवार की सुबह लोग सड़क पर उस समय आ गए जब एक युवक का शव सड़क किनारे मिला। लोगों ने जमकर हंगामा करते हुए जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे पहले शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उसके बाद लोगों को समझाबुझााकर जाम खुलवाया।
भीड़ ने शव मिलने पर किया हंगामा
जिले की घिरोर तहसील के गांव नगला बघिया निवासी युवक अरविंद उर्फ भूरे का शव मंगलवार को सड़क किनारे मिला। शव मिलने की सूचना पर मौके पर परिजन पहुंच गए। युवक का शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई। शव देखकर परिजन और ग्रामीण भड़क गए और करहल-घिरोर मार्ग पर अवरोधक डालकर जाम लगा दिया। भीड़ ने हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। शव मिलने और लोगों द्वारा हंगामा करने की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची वैसे ही ग्रामीणों में और भी गुस्सा पनप गया।
सड़क पर बैठे ग्रामीण
सबसे पहले पुलिस ने शव को कब्जे में लेने की कोशिश की तो ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया और हत्यारोपी को पकड़ने के बाद ही शव को देने की मांग की। इस पर पुलिस ने लोगों को समझाया और जल्द ही घटना के खुलासे का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद लोग माने और जाम को खोला गया। करीब एक घंटे से भी अधिक समय के लिए लोग सड़क पर बैठे रहे।
अच्छी खबर: अहमदाबाद से आगरा की हवाई उड़ान शुरू, दूसरी लहर में हुई थी स्थगित