फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बारिश से दुकानों में भरा पानी, हजारों के सामान का नुकसान

विज्ञापन
अछनेरा कस्बा स्थित बाजार मे भरा पानी
विज्ञापन
अछनेरा। कस्बा स्थित बुधवार दोपहर से देर शाम तक हुई बारिश ने नगर पालिका के नाला सफाई के दावों की पूरी तरह हवा निकाल दी है। मूसलाधार बारिश के बाद कस्बे का मुख्य बाजार पूरी तरह जलमग्न हो गया। नालों की सफाई न होने के कारण बारिश का पानी सड़कों पर जमा हो गया और देखते ही देखते दुकानों के भीतर तक घुस गया। जलभराव के कारण दुकानदारों का हजारों रुपये का सामान भींगकर बर्बाद हो गया है, जिससे व्यापारियों में भारी आक्रोश है।
विज्ञापन

दुकानों के सामने दो से तीन फुट पानी भर जाने से बाजार की स्थिति इतनी बदतर हो चुकी है। रेडीमेड कपड़े, किराना, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कीमती सामान पानी में डूबने से दुकानदारों को भारी आर्थिक चपत लगी है। पीड़ित दुकानदारों रामेश्वर वर्मा, दिलीप वर्मा, प्रमोद, अंशुल, पूरन चंद, का कहना है कि नगर पालिका ने कागजों में तो नाला सफाई अभियान चला दिया, लेकिन जमीनी हकीकत आज सबके सामने है। समय रहते नालों की गाद नहीं निकाली गई, जिसका खामियाजा आज भुगतना पड़ रहा है।

सड़क बनी स्विमिंग पूल, मस्ती करते दिखे बच्चे
झमाझम बारिश में बच्चों ने जमकर मस्ती की। सड़क पर दो से तीन फीट तक भरे पानी में बच्चे तैरते नजर आए। एक तरफ जहां इस जलभराव ने व्यापारियों की चिंता बढ़ा दी है, वहीं यह नजारा नगर पालिका प्रशासन को मुंह चिढ़ाता हुआ प्रतीत हो रहा है। कुछ समय के लिए जलभराव के कारण वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। पैदल राहगीरों का निकलना भी दूभर हो गया है। स्थानीय निवासियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने नगर पालिका प्रशासन से जल निकासी के पुख्ता इंतजाम करने और लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई की मांग की है। ईओ अछनेरा से फोन से संपर्क किया लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया।

अछनेरा कस्बा स्थित बाजार मे भरा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें