फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबर: रेलवे ने दी 'हमसफर' की सौगात, उदयपुर-टू-पटना वाया कासगंज सफर होगा सुहाना

Sun, 07 Oct 2018 05:22 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला कासगंज
विज्ञापन
हमसफर एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के उदयपुर से कासगंज होते हुए पटना तक का सफर अब काफी सुहाना होगा। रेलवे बोर्ड नई ट्रेन की शुरु करने जा रही है, जिसे हमसफर एक्सप्रेस नाम दिया गया है। ट्रेन के कोच काफी आकर्षक हैं। सभी कोच वातानुकूलित होंगे। प्रत्येक गुरुवार को कासगंज स्टेशन से यात्री इस ट्रेन से सफर कर सकेंगे। 
विज्ञापन

     
कासगंज, मथुरा एवं कानपुर के बीच रेलवे के सफर को बेहतर बनाने के लिए ट्रैक को इलेक्ट्रिक किया जा रहा है, लेकिन इससे पहले ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है। लंबे समय से इंतजार था कि बरेली से कासगंज होते हुए कुछ स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। पहाड़ से मैदान की दूरी कम लगेगी। 

रेलवे ने अब कानपुर-मथुरा ट्रैक पर स्पेशल ट्रेन दी है। ट्रेन को 19669 और 19670 नंबर दिया गया है। यह गुरुवार को कासगंज से पटना की ओर जाएगी और शुक्रवार को कासगंज होते हुए उदयपुर वापस आएगी। इस ट्रेन को आकर्षक रंगों से सजाया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजे कासगंज पहुंचेगी ट्रेन

इस ट्रेन को हमसफर एक्सप्रेस नाम दिया गया है। ट्रेन के सभी कोच वातानुकूलित हैं। यह ट्रेन उदयपुर सिटी से बुधवार दोपहर 12:20 बजे रवाना होगी, जो गुरुवार सुबह 3:10 बजे कासगंज जंक्शन पहुंचेगी। वहीं वापसी पर पटना से शुक्रवार रात 12:10 बजे रवाना होगी और कासगंज में सायं 18:05 बजे पहुंचेगी। 
  
कासगंज स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि नई ट्रेन की सौगात कासगंज स्टेशन को मिलने वाली है। यह ट्रेन काफी आकर्षक है और सभी कोच वातानुकूलित हैं। उन्होंने बताया कि इस ट्रेन का किराया अन्य एक्सप्रेस की तरह होगा। इसका उदयपुर-पटना के बीच 22 स्टेशनों पर ठहराव होगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें